ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से दो मरीजों की मौत, पड़ोसियों ने बंद कर दिया था जनरेटर

गोरखपुर : ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से दो मरीजों की मौत, पड़ोसियों ने बंद कर दिया था जनरेटर

ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से दो मरीजों की मौत, पड़ोसियों ने बंद कर दिया था जनरेटर

Google Image | ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर दो मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से दो मरीजों की मौत हो गई है। और वही ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने का आरोप हॉस्पिटल  ने अपने पड़ोसियों पर लगाया है। इतना ही नहीं हॉस्पिटल के कर्मियों ने शाहपुर थाने में अज्ञात पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिस पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 2 लोगों की मौत के बाद परिवार वालो ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की थी। जिसकी अभी जांच फिहाल चल रही है।

अभी ये मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाईपास रोड पर स्थित आरोही हॉस्पिटल का है। आरोही हॉस्पिटल के बगल में रहने वाले पड़ोसियों ने जनरेटर की आवाज को लेकर हॉस्पिटल से शिकायत की थी। जिसके बाद हॉस्पिटल के लोगो और पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने पथराव शुरू कर दिया। हॉस्पिटल का आरोप है कि इस दौरान पड़ोसियों ने ऑक्सिजन सप्लाई के लिए चलाए जा रहे जनरेटर को बंद कर दिया।

ऑक्सिजन सप्लाई बंद होने से गंभीर स्थिति में ऑक्सिजन सपोर्ट पर रहने वाले 2 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ  इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं हॉस्पिटल ने पुलिस को जानकारी दी है की उनके पड़ोसियों पर जनरेटर की आवाज को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच पड़ोसियों की ओर से जनरेटर बंद किए जाने से ऑक्सिजन सप्लाई बंद हुई और मरीजों की मौत हो गई थी। पड़ोसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.