उन्नाव से रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने जिला पंचायत का उम्मीदवार बनाया, विपक्ष हमलावर हुआ

बड़ी खबर: उन्नाव से रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने जिला पंचायत का उम्मीदवार बनाया, विपक्ष हमलावर हुआ

उन्नाव से रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने जिला पंचायत का उम्मीदवार बनाया, विपक्ष हमलावर हुआ

Google Image | उन्नाव से रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने जिला पंचायत का उम्मीदवार बनाया

बलात्कार और अपहरण की घटना में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार सुर्खियों की वजह उनकी पत्नी हैं। दरअसल कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद उन्नाव से लेकर लखनऊ तक की राजनीति गर्म हो गई। एक ओर विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा इस पर चुप्पी साधे हुए है।

आपको बता दें यह संगीता सेंगर वही हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी में रहते हुए भी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा को संगीता सेंगर को प्रत्याशी बनाना इसलिए भी जरूरी था, क्योंकि कुलदीप सिंह सेंगर की आज भी जनता के बीच अच्छी पकड़ है। वह जिले की किसी भी सीट के चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.