यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल कोरोना संक्रमित, खुद को होम आइसोलेट किया

BREAKING: यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल कोरोना संक्रमित, खुद को होम आइसोलेट किया

यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल कोरोना संक्रमित, खुद को होम आइसोलेट किया

Google Image | Sunil Bansal

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के संगठन महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal BJP) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने करीब 1 घंटे पहले ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील भी की है। सुनील बंसल ने बताया कि वह उपचार ले रहे हैं और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।

सुनील बंसल ने संक्रमण के बारे में सार्वजनिक जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, "शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना जांच की करवाई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।" सुनील बंसल लगातार बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे थे। दूसरी ओर वे उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बैठकों में व्यस्त थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके संपर्क में आए हैं। उनके कोरोनावायरस की चपेट में आने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा और सरकार के तमाम लोग शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.