यूपी विधानसभा चुनाव में ताकत झोंकेगी पार्टी, 69 नेताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

कांग्रेस से बड़ी खबर, यूपी विधानसभा चुनाव में ताकत झोंकेगी पार्टी, 69 नेताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव में ताकत झोंकेगी पार्टी, 69 नेताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | यूपी में 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। इस क्रम में संगठन स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। पार्टी ने यूपी इकाई का विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्षों सहित कुल 69 नये पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश में तीन उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गये हैं।

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि वरिष्ठ नेता विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी तथा दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडे, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, देवेंद प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मानिंद्र मिश्रा तथा कुमुद गंगवार को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें पूरी लिस्ट- 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.