यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रिहा हुए, कहा- किसान और गौवंश विरोधी सरकार हमें डरा नहीं सकती

राजनीतिक वार : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रिहा हुए, कहा- किसान और गौवंश विरोधी सरकार हमें डरा नहीं सकती

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रिहा हुए, कहा- किसान और गौवंश विरोधी सरकार हमें डरा नहीं सकती

Google Image | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रिहा हुए, कहा- किसान और गौवंश विरोधी सरकार हमें डरा नहीं सकती

ललितपुर से चित्रकूट तक 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ललितपुर पुलिस ने दैलवारा कस्बे के निकट तमाम कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। शाम होते-होते इन सभी को रिहा कर दिया गया। हालांकि अजय कुमार लल्लू को पुलिस अपनी निगरानी में लखनऊ ले जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ''जिलाध्यक्ष सहित लगभग 24 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।“ सभी को पुलिस लाइन में रखा गया। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, "बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार किया गया।“ हालांकि लल्लू और जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शाम लगभग चार बजे निजी मुचलके पर पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ''कांग्रेस प्रदेश अध्याक्ष को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है।" कांग्रेस जिलाध्यीक्ष के अनुसार प्रदेश अध्य क्ष लल्लूि को पुलिस अपनी निगरानी में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि, "प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में शनिवार को 'गाय बचाओ - किसान बचाओ' पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए करीब दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में करीब 24 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।"

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।" राजपूत ने कहा, "सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखी मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं।"  पुलिस लाइन से रिहाई के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी।

झांसी में पदयात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए झांसी के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को पिछले करीब 36 घंटे से उनके घरों में कथित तौर पर नजरबंद किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि, ''हम सभी कांग्रेसी नेता अपने-अपने घरों में कल सुबह छह बजे से ही नजरबंद हैं और आज हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तब भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।“ उन्होंने आरोप लगाया कि, ''यह किसान एवं गोवंश विरोधी सरकार पुलिस के दम पर उत्पीाड़न कर रही है।'' इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेसी नेताओं को वहां जाने से सिर्फ रोका गया है। नजरबंदी की बातें बेबुनियाद हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.