आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 13 मई को आएंगे परिणाम, दो चरणों में होगा चुनाव, पूरी जानकारी

यूपी नगर निकाय चुनाव : आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 13 मई को आएंगे परिणाम, दो चरणों में होगा चुनाव, पूरी जानकारी

आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 13 मई को आएंगे परिणाम, दो चरणों में होगा चुनाव, पूरी जानकारी

Google Image | Symbolic Image

Lucknow News : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना और कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी साझा की है। लखनऊ मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान चुनाव आयुक्त ने बताया कि दो चरणों में नगर निकाय चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। दूसरे चरण की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी करेंगे। पहले चरण के लिए निर्वाचन अधिकारी 11 अप्रैल को अधिसूचना जारी करेंगे। दूसरे चरण की अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी की जाएगी।

पहले चरण में 4 मई को मतदान
आयोग से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 अप्रैल को शुरू होगी और 17 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 20 अप्रैल का दिन मुकर्रर किया गया है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 4 मई को मतदान करवाया जाएगा।

11 मई को होगा दूसरा मतदान
दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि रखी गई है। 25 अप्रैल को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल को अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 28 अप्रैल को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करके प्रतीक आवंटन किए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान करवाया जाएगा। दोनों चरणों के लिए मतगणना 13 मई को होगी। परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी।

पहले चरण में शामिल जिले
  1. शामली
  2. मुजफ्फरनगर
  3. सहारनपुर
  4. बिजनौर
  5. अमरोहा
  6. मुरादाबाद
  7. रामपुर
  8. संभल
  9. आगरा
  10. फिरोजाबाद
  11. मथुरा
  12. मैनपुरी
  13. झांसी
  14. जालौन
  15. ललितपुर
  16. कौशांबी
  17. प्रयागराज
  18. फतेहपुर
  19. प्रतापगढ़
  20. उन्नाव
  21. हरदोई
  22. लखनऊ
  23. रायबरेली
  24. सीतापुर
  25. लखीमपुर खीरी
  26. गोंडा
  27. बहराइच
  28. बलरामपुर
  29. श्रावस्ती
  30. गोरखपुर
  31. देवरिया
  32. महाराजगंज
  33. कुशीनगर
  34. गाजीपुर
  35. वाराणसी
  36. चंदौली
  37. जौनपुर

दूसरे चरण में शामिल जिले
  1. मेरठ
  2. हापुड़
  3. गौतमबुद्ध नगर
  4. गाजियाबाद
  5. बागपत
  6. बुलंदशहर
  7. बदायूं
  8. शाहजहांपुर
  9. बरेली
  10. पीलीभीत
  11. हाथरस
  12. कासगंज
  13. एटा
  14. अलीगढ़
  15. कानपुर नगर
  16. फर्रुखाबाद
  17. इटावा
  18. कन्नौज
  19. औरैया
  20. कानपुर देहात
  21. हमीरपुर
  22. चित्रकूट
  23. महोबा
  24. बांदा
  25. अयोध्या
  26. सुल्तानपुर
  27. अंबेडकरनगर
  28. बाराबंकी
  29. अमेठी
  30. बस्ती
  31. संतकबीरनगर
  32. सिद्धार्थनगर
  33. आजमगढ़
  34. मऊ
  35. बलिया
  36. सोनभद्र
  37. भदोही
  38. मिर्जापुर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.