पूर्व सांसद धनंजय सिंह का फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में हुआ ट्रांसफर,मुख्तार के गुर्गों से जान को था खतरा

UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह का फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में हुआ ट्रांसफर,मुख्तार के गुर्गों से जान को था खतरा

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में हुआ ट्रांसफर,मुख्तार के गुर्गों से जान को था खतरा

Tricity Today | धनंजय सिंह का फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में हुआ ट्रांसफर

  • नैनी सेंट्रल जेल में 68 ऐसे बड़े कैदी बंद है
  • दूसरे जिलों से ट्रांसफर किए गए थे 
  • लखनऊ की कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुआ था
लखनऊ में मऊ जिला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह व उसके साथी की हत्या में साजिशकर्ता बाहुबली धनंजय सिंह की अर्जी पर शासन ने बुधवार रात को फरमान जारी कर उन्हें फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थान्तरित करने का निर्देश दिया। जिसके बाद गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने धनंजय सिंह को प्रयागराज नैनी जेल से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के लिए भेज दिया है।

नैनी सेंट्रल जेल में धनंजय की जान को था खतरा
नैनी सेंट्रल जेल में माफिया मुख्तार अंसारी और माफिया अभय सिंह के कई गुर्गे और शार्प शूटर बंद हैं। इसके साथ ही साथ पश्चिमी यूपी के कई शातिर अपराधी भी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पश्चिम का शातिर अपराधी सागर मलिक, जिसने मुजफ्फरनगर कोर्ट के अंदर विक्की मालिक की हत्या की थी वह भी इसी जेल में बंद है। नैनी सेंट्रल जेल में 68 ऐसे बड़े कैदी बंद है जो कि दूसरे जिलों से ट्रांसफर किए गए थे और बड़े अपराधी हैं। इनसे पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की जान को खतरा था।

ये था मामला
दरअसल मऊ जिले के ब्लॉक प्रमुख रहे अजीत सिंह की प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह जनवरी को हत्या हो गई थी। इस मामले की साजिश रचने वाले पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पूर्व सांसद की संपत्ति कुर्क करने की पुलिस तैयारी कर रही थी। इस बीच 5 मार्च, शुक्रवार को धनंजय सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पूर्व सांसद को नैनी जेल भेज दिया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.