यूपी के इन जनपदों में कल्याण सिंह के नाम पर होंगी सड़कें, अयोध्या राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी शामिल

'बाबू जी' को श्रद्धांजलि : यूपी के इन जनपदों में कल्याण सिंह के नाम पर होंगी सड़कें, अयोध्या राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी शामिल

यूपी के इन जनपदों में कल्याण सिंह के नाम पर होंगी सड़कें, अयोध्या राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी शामिल

Google Image | कल्याण सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राम भक्त स्वर्गीय बाबू जी के नाम पर लोक निर्माण विभाग अयोध्या सहित प्रदेश के पांच जिलों में सड़कों का नाम कल्याण सिंह को समर्पित करने का फैसला किया है। अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जायेगी। इसके अलावा अलीगढ़ एटा बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक एक सड़क का नाम बाबू जी के नाम पर रखा जाएगा। रविवार शाम को जब दिवंगत कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचा तो उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के एयरपोर्ट और स्टेडियम का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में विचार किया जाएगा।

प्रदेश के पांच जिलों में कल्याण सिंह के नाम पर सड़क
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बाबू जी का जन्म अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र के पैतृक गांव मढ़ौली में हुआ। एटा और बुलंदशहर उनकी कर्मभूमि रही है। यहां से उन्होंने कई बार चुनाव भी लड़ा और आज भी यहां के लोगों की स्मृतियों में हैं‌। इसलिए अलीगढ़ समेत इन दोनों जिलों में भी एक एक सड़क का नाम बाबू जी के नाम पर रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री कहा कि यह फैसला उनकी स्मृतियों को याद रखने का प्रयत्न है। यह हमारी ओर से बाबू जी को पुष्पांजलि है।

प्रयागराज से चित्रकूट जाते समय रास्ते में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसलिए प्रयागराज में एक सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग  रखा जाएगा। जबकि अयोध्या में राम मंदिर (रामजन्म भूमि) की ओर जाने वाली मुख्य सड़क का नाम कल्याण मार्ग करने का फैसला लिया है। इसकी वजह यह है कि भगवान राम के लिए उन्होंने अपनी सत्ता को कुर्बान कर दिया था। इसलिए जब तक राम मंदिर रहेगा तब तक देश और दुनिया के राम भक्त बाबू जी कल्याण सिंह को याद रखेंगे। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने की वजह से एक सड़क यहां भी उनके नाम पर होगी।

89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी ने शनिवार की रात में 89 वर्ष की आयु में लखनऊ के एसजीपीजीआई में आखिरी सांस ली। पिछले 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल समेत कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.