समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लिया बड़ा एक्शन, दो अफसर सस्पेंड किए

Uttar Pradesh : समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लिया बड़ा एक्शन, दो अफसर सस्पेंड किए

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लिया बड़ा एक्शन, दो अफसर सस्पेंड किए

Google Image | असीम अरुण

Jaunpur/Lucknow : उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में मंगलवार को जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह और  वाराणसी के उप निदेशक केएल गुप्ता को निलम्बित कर दिया है। समाज कल्याण मंत्री अरुण ने मंगलवार को जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में प्रतिभाग किया। वहीं भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिस पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई की है।

बदलापुर महोत्सव के तत्वावधान में 381 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा था। सामूहिक विवाह योजना में 35 हज़ार रुपए विवाहिता के खाते में सीधे सरकार की तरफ़ से भेजे जाते हैं। जिसके लिए विवाह प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। पूर्व में पाया गया कि प्रमाणपत्र में देरी होने के कारण लोगों के भुगतान विलंबित हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए विभागीय मंत्री असीम अरुण ने शासनादेश निर्गत किया था। आदेश दिया था कि विवाह स्थल पर ही प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएं।

बदलापुर महोत्सव में दोनो ही अधिकारियों ने एक भी विवाह प्रमाणपत्र जारी नहीं कराया। इसका प्रयास भी नहीं किया गया। इस प्रकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दिए गए निर्देश पर कार्यवाही न करने के लिए जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए वाराणसी के उप निदेशक को निलम्बित किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.