श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

महोबा में दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

Google Image | घायल

Mahoba : महोबा में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना से 6 बच्चे सहित 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। सभी लोग एक मन्नत को करने के लिए मदारन देवी मंदिर जा रहे थे। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानिए पूरा घटनाक्रम
दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मदारन देवी मंदिर के रास्ते पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम फतेहपुर का रहने वाला सियाराम पासवान का परिवार मन्नत पूरी करने के लिए पूरे परिवार के साथ एक पिकअप वाहन में सवार होकर मदारन देवी मंदिर जा रहे थे।

मन्नत पूरा करने जा रहे थे मंदिर
सियाराम के पिता रतिराम ने अपने नाती सहदेव तबीयत खराब होने पर उसका ऑपरेशन के दौरान उसके सही होने और जीवन की कामना करते हुए मन्नत की थी और इस मन्नत को पूरा करने के लिए देवी मां के दरबार में बकरा चढ़ाने पूरा परिवार मदारन  देवी के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर निकला था। वाहन में छोटे-छोटे बच्चों सहित महिलाएं भी शामिल थी।

मची अफरा तफरी
जैसे ही वाहन मदारन देवी मंदिर महोबा रोड पर पहुंचा तभी अचानक तेज रफ़्तार के चलते पिकअप वाहन से चालक का नियंत्रण हो गया और देखते ही देखते पिकअप वाहन पलट गया। सड़क हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

यह लोग हुए घायल
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को महोबा जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। घायल बच्चों की उम्र पांच से सात वर्ष के बीच है, वहीं घायलों में महिलाएं भी शामिल है। सड़क हादसे में किशोरी बाल्मीकि, गुड़िया, नंदकिशोर,सुमन, कुसमा, मनीष, हेमा, रोहित, नैंसी, जसोदा, ज्योति, पूजा, तमन्ना, चाहत, आरोही, राधा आदि लोग घायल हुए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.