पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता बृजेश सिंह बने मंत्री, योगी आदित्यनाथ ने दिया कमल खिलाने का तोहफा

Yogi Adityanath Ministry 2.0 पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता बृजेश सिंह बने मंत्री, योगी आदित्यनाथ ने दिया कमल खिलाने का तोहफा

पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता बृजेश सिंह बने मंत्री, योगी आदित्यनाथ ने दिया कमल खिलाने का तोहफा

Tricity Today | बृजेश सिंह

Yogi Adityanath Ministry 2.0 : बृजेश सिंह को पहली बार योगी आदित्यनाथ ने मंत्री बनाया है। बृजेश सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बने हैं। वह साफ छवि और इमानदारी के कारण जाने जाते हैं। अब से पहले उनको संगठन में काफी पद मिले हैं, लेकिन पहली बार उनको मंत्री बनाया गया है। बृजेश सिंह को बीजेपी पश्चिम यूपी के शीर्ष नेताओं में से एक से एक माना जाता है। बृजेश सिंह सहारनपुर की देवबंद सीट से विधायक है।

लगातार दूसरी बार बना विधायक
बृजेश सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी लंबे समय से अपना पैर जमाए हुए हैं। वह भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। बृजेश सिंह उत्तर प्रदेश की 17 विधानसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2017 में देवबंद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वे अपनी इमानदारी और आक्रमक राजनीति के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ बृजेश सिंह की पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से गिनती होती है। इस बार योगी आदित्यनाथ ने उन पर भरोसा कर राज्य मंत्री बनाया है। 

भाजपा में इन पदों पर कर चुके हैं कार्य 
बृजेश सिंह शुरू से ही राजनीति में काफी सक्रिय रहे। वह शुरुआत से ही राष्ट्रीय सर्वेक्षण संघ में भी काफी सक्रिय रहे हैं। बृजेश सिंह ने 1994 में अखिल भारतीय परिषद और आरएसएस के छात्र विंग के नेता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जिसके बाद वह भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यरत बन गए। इसके बाद तो वह धीरे-धीरे भाजपा के पचंदा बन गए। जिसके बाद वह जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्य के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे। बृजेश सिंह को 2016 में राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 

देवबंद सीट पर जीत हासिल कर बने शीर्ष अधिकारियों के पसंदीदा 
2017 के विधानसभा चुनाव में बृजेश सिंह को देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया। इस सीट पर 2002 के बाद से भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की। ऐसे में बृजेश सिंह के लिए यह काफी चुनौती बड़ा चुनाव रहा, लेकिन बृजेश सिंह में देवबंद के प्रतिद्वंद्वियों पर भारी जीत हासिल और वहां भाजपा का परचम लहराया। इसके बाद से वह पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के पसंदीदा बन गए। साथ ही वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा में आने लगे। मार्च 2017 को बृजेश के निर्वाचन क्षेत्र का नाम देवबंद से बदलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृजेश सिंह पर भरोसा जताते हुए मंत्री बनाया है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर की सूची
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची
नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री की सूची
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.