छेड़छाड़ करने वाले युवक पर पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, पीड़िता ने किया सुसाइड

आगरा में दर्दनाक घटना : छेड़छाड़ करने वाले युवक पर पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, पीड़िता ने किया सुसाइड

छेड़छाड़ करने वाले युवक पर पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, पीड़िता ने किया सुसाइड

Google image | Symbolic Photo

Agra News : आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छेड़छाड़ की पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि 13 दिन पहले यह घटना आगरा थाना के जगनेर क्षेत्र में हुई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए, लेकिन आरोपी को पुलिस के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। जिसकी वजह से पीड़िता काफी परेशान थी। 

क्या था पूरा मामला
दरअसल, 24 फरवरी की रात जब युवती अपने घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक रात उसके घर गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद युवती ने जब शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद 26 फरवरी को मामला दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
आपको बता दें कि आरोपित पक्ष ने शनिवार को पीड़िता के पिता को धमकी दी थी। जिससे आहत होकर पीड़िता ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जहां जांच में पुलिस को युवती के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.