सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, गाड़ी पर लगा सत्ताधारी पार्टी का झंडा, जानिए पूरा मामला

झांसी : सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, गाड़ी पर लगा सत्ताधारी पार्टी का झंडा, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, गाड़ी पर लगा सत्ताधारी पार्टी का झंडा, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | मारपीट करते लोग

Jhansi News : सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हमलावर कोई और नहीं बल्कि सत्ताधारी नेता बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कार्पियो कार खड़ी है। कार में सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगा है। यह कार झांसी जिले के पूंछ थानान्तर्गत सांईंनाथ ढाबे के पास खड़ी है। वीडियो देखा में जा सकता है कि किसी बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ। इसके बाद ढाबे में स्कार्पियो कार सवार और ढाबे के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसके बाद कुछ लोग एक युवक को घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान एक युवक घायल भी नजर आ रहा है। 

20 जून की बताई गई
फिलहाल वायरल वीडियो को झांसी पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए छानबीन की। पुलिस के अनुसार दोनो पक्षों के बीच आपसी लिखित समझौता हो गया है। झगड़ा लेन-देन का बताया जा रहा है और घटना 20 जून की बताई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.