विकास चौहान बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, फैसले से चौंके स्थानीय नेता

बुलंदशहर में बदलाव : विकास चौहान बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, फैसले से चौंके स्थानीय नेता

विकास चौहान बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, फैसले से चौंके स्थानीय नेता

Tricity Today | विकास चौहान

Bulandshahr News : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़े पैमाने व्यापक बदलाव करते हुए सूबे के 50 से अधिक जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। बुलंदशहर में भी भाजपा ने अपना जिलाध्यक्ष बदलते हुए युवा चेहरे पर दांव खेला है। यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया को जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए युवा नेता विकास चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया है।

विकास की नियुक्ति ने सबको चौंकाया
विकास चौहान बुलंदशहर में लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह युवा भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर उनकी तैनाती ने सभी को चौंका दिया है। इस पद के लिए उनका नाम इतनी चर्चा में नहीं था। सूबे के हाईकमान की तरफ से बीते शुक्रवार को जारी की गई सूची में उनकी नियुक्ति ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। विकास चौहान को विधायक लक्ष्मीराज सिंह और सांसद का करीबी माना जाता है।

सबको साथ लेकर चलने का वादा
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। इसके अलावा वह संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.