पत्नी ने ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश : पत्नी ने ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी

पत्नी ने ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने लगाई फांसी

Google Image | Symbolic Photo

Hardoi : हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में एक आत्महत्या का मामला देखने को मिला है। पाली थाना क्षेत्र निवासी युवक ने मॉनी के मायके जाने पर फांसी लफगा ली। जिसके बाद पुरे गांव में दुःख का माहौल बना हुआ है। पति पत्नी के बिच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुँच  गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार को दोनों के बीच हुआ था झगड़ा 
पाली थाना क्षेत्र में मुकेश आपने परिवार के साथ रहता था। मुकेश(30) मजदूरी करके घर का खर्चा चलता था। मृतक मुकेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रभा के साथ हुई थी। दोनों को एक 8 माह का बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे। गुरुवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद प्रभा नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। 

शुक्रवार शाम को घर से चला गया था मुकेश 
मुकेश ने प्रभा के पास फोन करके उसे वापस आने के लिए बोला था, लेकिन प्रभा ने मना आने से साफ़ इंकार कर दिया। जिसके बाद मुकेश परेशान और हो गया। परिजनों ने बताया कि मुकेश शुक्रवार शाम को घर से चला गया था जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

गाववालो ने दी घटना की जानकारी 
शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग घूमने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि गांव के बाहर तालाब के पास मुकेश ने एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस का बयान 
थानाध्यक्ष सुनील दत्त को ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिवत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.