महिला ने दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह, तीनों की दर्दनाक मौत

अमरोहा में दिल दहला देने वाली खबर : महिला ने दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह, तीनों की दर्दनाक मौत

महिला ने दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह, तीनों की दर्दनाक मौत

Google Image | Symbolic

Amroha : खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिने से है। यहां एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया। उसके इस खौफनाक कदम को देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते मां ने अपने दो बच्चों के साथ घर में अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह है पूरा मामला
यह हृदय विदारक घटना नोंगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव मुंडा मुकारी का है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर​ लिया। आग में जलकर दोनों बच्चों और मां की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पड़ोस के लोगों ने बताया कि घर पर महिला और बच्चे अकेले थे। महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला नें आग लगा ली। जब घर में आग लगने पर धुआं बाहर निकला और पड़ोसियों ने देखा तो घर का गेट बंद था। इस पर पड़ोसियों ने गेट को तोड़कर देखा, तब महिला और बच्चे तड़प रहे थे। उसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाई और शवों को बाहर निकाला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

क्या बोले एसपी
एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि आग में जलने से एक महिला व दो बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्ट्या पारिवारिक कलह में यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। अभी मामले की जांच भी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.