गड्ढे में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति बुरी तरह घायल

कातिल बनीं शामली की सड़कें : गड्ढे में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति बुरी तरह घायल

गड्ढे में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति बुरी तरह घायल

Google Image | Symbloic Image

Shamli News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का आदेश दिया है। इसके लिए उन्होंने डेडलाइन भी दी है। लेकिन, प्रशासन ही सीएम योगी के आदेश को पलीता लगाने में जुटे हैं। यही कारण है कि शामली जिले में सड़क पर बने गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली।

खराब सड़क ने ली जान
जानकारी के मुतबिक, शामली जिले के मंसूरा गांव निवासी एक महिला पति के साथ बाइक पर जा रही थी। गड्ढे में बाइक का पहिया आने के कारण महिला सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जख्मी महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया, ज​हां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में पति भी घायल हो गया।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जाता है कि मंसूरा गांव निवासी शहजाद पत्नी गुलिस्ता के साथ अपनी ससुराल बुटराडा गांव गए थे। गुलिस्ता की बहन सरधना में रहती है। दोपहर बाद दंपती उससे मिलने गए थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। लोई नहर मार्ग पर सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया आने से गुलिस्ता झटके से गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। पति भी घायल हो गया। गुलिस्ता को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार दंपती ने हेलमेट नहीं लगाया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.