विरोध करने पर ससुराल वाले बने दुश्मन, महिला अब अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

बागपत में धोखे से की दूसरी शादी : विरोध करने पर ससुराल वाले बने दुश्मन, महिला अब अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

विरोध करने पर ससुराल वाले बने दुश्मन, महिला अब अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

Google Image | symbolic

Baghpat News : लव, सेक्स और धोखा। इस तरह की आपने अनगिनत सच्ची कहानियां पढ़ी होंगी। लेकिन, इस कहानी में प्यार नहीं, सिर्फ धोखा है। पहली बीवी के इंतकाल के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। उसने लड़की वालों से बात छुपाई कि यह उसकी दूसरी शादी है। शादी के बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो दुल्हन ने विरोध जताया। उसके बाद से ही ससुराल वाले उसके दुश्मन बन गए। ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकार महिला दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है। 

महिला के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
धोखाधड़ी से एक युवक ने अपना दूसरा निकाह कर लिया। पता चलने पर दूसरी पत्नी ने आपत्ति की तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। दवाई के बहाने जहरीला पदार्थ खिलाया। इससे महिला का दिमागी संतुलन बिगड़ गया। हालत यह है कि महिला मौत से जूझ रही है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी यशफीन का निकाह 27 जनवरी 2021 को गाजियाबाद के कस्बा लोनी निवासी फहीम के साथ हुआ था। निकाह के थोड़े दिन बाद यशफीन को पता चला कि उसके पति फहीम का पहले भी निकाह हो चुका है। पति की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि यशफीन ने आपत्ति की तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। हालत बिगड़ने पर दवाई के बहाने जहरीला पदार्थ खिलाने लगे थे। इससे यशफीन की और हालत बिगड़ गई। मायके वालों ने यशफीन को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। यशफीन का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। यशफीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। 

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
आरोप है कि नाराजगी जताने पर यशफीन के पिता कदीर खान के साथ आरोपी ससुराल वालों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर कदीर खान ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के आरोपी पति फहीम, सास अलीमा, ससुर तस्लीम के अलावा रहीम व रहमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.