किसान एक्सप्रेस पर उठी किलकारी, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

बाराबंकी : किसान एक्सप्रेस पर उठी किलकारी, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

किसान एक्सप्रेस पर उठी किलकारी, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

Google Photo | ट्रैन में दिया जन्म

Barabanki News : पंजाब के लुधियाना से बिहार राज्य जा रही किसान एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला ने अचानक उठे लेबर पेन के बाद ट्रेन की बर्थ में ही नन्ही सी जान को जन्म दिया। वहीं प्रसव की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को मिलते ही पूरा विभाग अलर्ट हो गया। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही बाराबंकी के दरियाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दे दी गई। जिससे ट्रेन के दरियाबाद स्टेशन पहुंचने से पहले ही वहां एंबुलेंस पहुंच गई। वहीं प्रसव के बाद महिला और बच्चे को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महिला ने बेटे को जन्म दिया है।

बिहार से बाराबकी के लिए आ रही थी महिला 
बिहार के गया निवासी 28 वर्षीय शत्रुहन पंजाब के लुधियाना में काम करते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वह 3308- किसान एक्सप्रेस से अपनी पत्नी 24 वर्षीय सुशीला के साथ घर जा रहे थे। तभी बाराबकी के सैदखानपुर स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि बिहार जा रही एक महिला ने ट्रेन में नवजात बच्चे को जन्म दे दिया है। जिसके बाद दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास अस्पताल होने पर कंट्रोल रूम ने वहां के स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह को सतर्क किया। स्टेशन अधीक्षक ने एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस स्टेशन पर पहुंच गई।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक के बयान
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह के मुताबिक किसान एक्सप्रेस की बोगी एस-आठ की सीट संख्या-72 पर महिला के प्रसव की सूचना उन्हें मिली। सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर एंबुलेंस बुलाई गई। स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी, तो जच्चा व बच्चा को उतरवाकर एंबुलेंस से सीएचसी मथुरानगर भिजवाया गया। वहीं महिला के पति शत्रुहन ने बताया कि वह रक्षाबंधन के मौके पर वह घर जा रहे थे। ट्रेन में पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और ट्रेन में ही प्रसव हुआ है। दोनों अस्पताल में पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। यह उनकी तीसरी संतान है। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.