महिला का सिर काटकर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका  

Banda News : महिला का सिर काटकर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका  

महिला का सिर काटकर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका  

Google Image | Symbloic Image

Banda News : मटौंध के ग्राम चमरहा मोड़ के पास खेत के पास झाड़ियों से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर कटा शव ग्रामीणों को पड़ा मिला। चौकीदार राम प्रकाश ने मटौंध थाने में घटना की सूचना दी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और थाना प्रभारी राम दिनेश तिवारी आदि अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। काफी खोजने के बाद पुलिस को महिला का सिर बरामद नहीं हुआ। 

अब तक नहीं हुई महिला की पहचान
महिला की हत्या इस तरह से की गई, जिसे देखकर हर कोई दहल गया। सिर गायब होने के अलावा उसके बाएं हाथ की एक अंगुली व अंगूठा भी हत्यारे काटकर ले गए हैं। शरीर पर कपड़े न होने से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने डॉग व फारेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जमा किया है। एएसपी का कहना है कि पांच सौ मीटर की दूरी पर छतरपुर जनपद का बार्डर है। इससे लग रहा है कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मध्य प्रदेश के गौरिहार थाने में भी सूचना दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.