लिव-इन में रह रही महिला की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर मौत, बंधे हुए थे हाथ

बड़ी खबर : लिव-इन में रह रही महिला की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर मौत, बंधे हुए थे हाथ

लिव-इन में रह रही महिला की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर मौत, बंधे हुए थे हाथ

Google Image | चौथी मंजिल से नीचे गिर कर मौत

Agra News : आगरा जिले के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर महिला की मौत हो गई। जिस समय वह बालकनी से नीचे गिरी उसके हाथ बंधे हुए थे। अपार्टमेंट के लोगों ने महिला को नीचे गिरते हुए देख तुरंत मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद निवासियों ने मौके पर तीन लोगों को पकड़ लिया। जिसमें से एक महिला का पति बताया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की महिला यहां पर एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 

अपने पति के साथ चल रहा था विवाद 
यह घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थित श्री अपार्टमेंट की है। महिला की रितिका सिंह के रूप में पहचान की गई है। रितिका 30 वर्ष की है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रितिका कि अपने पति आकाश गौतम के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आकाश सोमवार को अपने 2 जान पहचान वालों और परिवार की 2 महिलाओं के साथ यहां आया था। जिसके बाद उनकी आपस में मारपीट हो गई। 

पकड़े गए लोगों से की जा रही पूछताछ 
निवासियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है। जब लोग लिफ्ट से नीचे जा रहे थे तो उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। जैसे ही वे नीचे पहुंचे तो उन्हें वह खून में लथपथ पड़ी हुई मिली। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी, लेकिन अभी तक मौत का कारण नहीं पता चला है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, निवासियों के द्वारा पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.