महिला ने सामान उधार देने से माना किया, झोपड़ी में आग लगाकर की जान से मारने की कोशिश 

Banda News : महिला ने सामान उधार देने से माना किया, झोपड़ी में आग लगाकर की जान से मारने की कोशिश 

महिला ने सामान उधार देने से माना किया, झोपड़ी में आग लगाकर की जान से मारने की कोशिश 

Google Image | symbolic

Banda News : दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने किसी तरह झोपड़ी में सो रहे बच्चे और परिजनों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक झोपड़ी की आग बुझाई गई, तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

पड़ोसियों ने बचाई जान
कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी रामकली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परचून की दुकान चलाती है। गांव के ही एक दबंग ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी जलने लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह झोपड़ी में सो रही रामकली, उसके बच्चे और अन्य रिश्तेदारों को बाहर निकाला।
 
पुलिस ने नहीं की मदद
जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया। रामकली ने बताया कि गांव का दबंग उससे जबरदस्ती पांच हजार रुपये का सामान उधार ले चुका है। उसने उधारी से मना किया तो नाराज होकर उसने आग लगाकर जिंदा मारने का प्रयास किया। घटना की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। वह एसपी से मिली। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.