योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, आज रात से लगेगा नाईट कर्फ्यू

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, आज रात से लगेगा नाईट कर्फ्यू

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, आज रात से लगेगा नाईट कर्फ्यू

Google Image | योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ओमिक्रोन (Omicron) और कोरोना वायरस (coronavirus) का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में अब नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) लगेगा। इसके लिए योगी सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अब उत्तर प्रदेश में रात के 11 बजे से लेकर अगली सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।

शादी में सिर्फ 200 लोग होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते कोरोना संक्रमण और देश में ओमिक्रोन के मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है। अब रोजाना रात 11:00 बजे से लेकर अगली सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। ऐसे में बिना जरूरी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी होगी। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अब शादी विवाह कार्यक्रम में भी अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकते हैं।

जारी हुआ शासनादेश
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, निरीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है।अब राज्य में बाजार और दूसरी गतिविधियां रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक गतिविधियां और आवागमन सामान्य रहेगा। हर बाजार अपने निर्धारित कैलेंडर के मुताबिक सप्ताह में 1 दिन बंद रहेंगे।

प्रदेश में 236 एक्टिव मामले
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण के 236 एक्टिव मामले हैं। गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 31 नए मामले सामने आए। गुरुवार को लखनऊ में 4 और गौतमबुद्ध नगर में 11  नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अगर एक्टिव मामलों की बात की जाए तो लखनऊ में इस समय 48 एक्टिव मामले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 41, गाजियाबाद में 28, मुजफ्फरनगर में 15, वाराणसी में 13 और प्रयागराज में 11 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बाकी जनपदों में 10 से भी कम कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर एक्टिव दिखाई दे रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.