Tricity Today | योगी आदित्यनाथ
Greater Noida/Lucknow : यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान चालू है। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। हालांकि पूर्वांचल में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से वोटिंग की रफ्तार काफी कम हो गई है, लेकिन काफी जिलों में तेजी के साथ मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने वोट दिया है। इसके अलावा लखनऊ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। पहले चरण में 10 मेयर और 820 पार्षद के लिए मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 103 नगर पालिका अध्यक्ष व 740 सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष व 3,645 सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 2.40 करोड़ लोग मतदान करेंगे।