योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर, यूपी के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

बड़ी खबर : योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर, यूपी के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर, यूपी के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे बड़ी सौगात

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Uttar Pradesh/Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय समेत 7 जिलों में भाजपा कार्यालय लोकार्पण और गरीब कल्याण मेला की तैयारियों का जायजा लेंगे। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जायजा लेने गोरखपुर जा रहे हैं। 

क्या है पूरा कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार की दोपहर 4:30 बजे गोरखपुर सर्किट हाउस हेलीपैड पर उतरेगा। वहीं पर सड़क के रास्ते योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण समारोह और गरीब कल्याण मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रवाना होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर मंदिर में पहुंचकर पूजा-पाठ करेंगे।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ लगाएंगे जनता दरबार
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम को योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठाधीश्वर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। उसके बाद शुक्रवार की सुबह योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लोकार्पण में शामिल होंगे। जिसमें जेपी नड्डा भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.