अयोध्या से चलेगा योगी आदित्यनाथ के अश्वमेघ का घोड़ा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दोनों डिप्टी सीएम भी मैदान में उतरेंगे

BIG NEWS: अयोध्या से चलेगा योगी आदित्यनाथ के अश्वमेघ का घोड़ा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दोनों डिप्टी सीएम भी मैदान में उतरेंगे

अयोध्या से चलेगा योगी आदित्यनाथ के अश्वमेघ का घोड़ा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दोनों डिप्टी सीएम भी मैदान में उतरेंगे

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या की किसी एक सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य को कौशांबी और दिनेश शर्मा को लखनऊ से मैदान में उतारा जा सकता है
  • जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा (Legislative Assembly Election) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष सभी पार्टियां समीकरण साधने में जुटी हैं। जीत के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने विधान परिषद सदस्यों को चुनावी अखाड़े में उतारने का प्लान बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष को भी आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। हालांकि सीटों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

विधान परिषद पहुंचे नेताओं को मिला आदेश
संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या की किसी एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य को कौशांबी और दिनेश शर्मा को लखनऊ से मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी के कद्दावर नेता और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी आलाकमान ने एमएलसी कोटे से कैबिनेट मंत्री बने सभी नेताओं को ग्राउंड वर्क तैयार करने के लिए कहा है। सबसे चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का आदेश जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत 6 मंत्री राजधानी दिल्ली गए हैं। इसी बीच आगामी विधानसभा इलेक्शन को देखते हुए योगी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है।  



इन सीटों पर दावेदारी पेश कर सकते हैं सीएम और डिप्टी सीएम – 
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर या अयोध्या विधानसभा।
  • डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा- लखनऊ।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- कौशांबी।
  • जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह- प्रतापगढ़ की कुंडा सीट।

दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम और मंत्री, विधायक ने जताई खुशी
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह, आशुतोष टंडन गोपाल, सतीश महाना, रविंद्र जायसवाल, रामाशंकर सिंह पटेल और सहयोगी दल के मंत्री जय प्रताप सिंह जैकी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करते रहे। शनिवार सुबह तक राज्य सरकार के चार मंत्री वापस राजधानी लखनऊ लौट आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर वर्तमान भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य होगा। मैं अपनी सीट खाली करने को तैयार हूं। 2017 से इसका इंतजार कर रहा हूं। जब योगी जी अगर मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे, तो पूरे जनपद के लोगों को खुशी मिलेगी। 

अच्छा संदेश जाएगा
दरअसल विधान परिषद से मंत्री बनने वाले सभी नेताओं को मैदान में उतारकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक बड़ा संदेश देना चाहता है। माना जा रहा है कि विधान परिषद पहुंचने से नेताओं में उत्साह कम हो गया है। इससे जमीनी स्तर पर मतदाता प्रभावित हुए हैं। वोटरों को एकजुट रखने में नेता विफल हो रहे हैं। इसीलिए इन सभी को विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा। ताकि स्थानीय गुटबाजी खत्म हो। सभी नेता अपने-अपने विधानसभा के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को एकजुट रखेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत बनी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.