इस जिले में सिपाही की बेरहमी से कर दी हत्या, शव देख कांप गई रूह

योगी की पुलिस पर कातिलाना हमला : इस जिले में सिपाही की बेरहमी से कर दी हत्या, शव देख कांप गई रूह

इस जिले में सिपाही की बेरहमी से कर दी हत्या, शव देख कांप गई रूह

Tricity Today | कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव

Etawah News : यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी पुलिस के एक सिपाही की फावड़े और चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात इटावा जनपद में अंजाम दी गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था अनिल
यह घटना थाना सैफई क्षेत्र के गोपेपुरा गांव की है। कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव की तैनाती मथुरा में थी। साल 2006 में अनिल यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। घरवालों ने बताया कि अनिल सीओ की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार को अनिल छुट्टी लेकर आलू की खुदाई करवाने के लिए गोपेपुरा गांव आए थे। देर शाम ट्यूबल पर बने कमरे में अनिल का अपने ताऊ दर्शन सिंह यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पहले दोनों में हाथापाई हुई, तभी दर्शन का नाती आ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर फावड़े और चाकू से सिपाही पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दर्शन सिंह को नाती के साथ गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। मौके से चाकू, दराती, फावड़ा खून से सना बरामद कर लिया गया है।

शव देख पर अनगिनत निशान
मृतक भाई के विपिन यादव ने बताया कि इनकी पत्नी और दोनों बच्चे मथुरा में है। वह शुक्रवार को यहां गांव आए थे। सुबह उनकी भांजी ने फोन कर बताया कि अनिल भैया को काट डाला गया है। यहां आकर के देखा तो शव पर कई दर्जनों पर फावड़े और चाकू से हमले किए गए थे। शव देख उनकी रूह कांप गई।

पुलिस का बयान
एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सिपाही की हत्या उसके ताऊ दर्शन सिंह ने नाती के साथ मिलकर की है। सिपाही के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान मिले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.