संभल में शादी से पहले होने वाली बीवी से मिलने पहुंचा युवक, घरवालों ने देखा तो आधी रात में पढ़वा दिया निकाह

एक विवाह ऐसा भी : संभल में शादी से पहले होने वाली बीवी से मिलने पहुंचा युवक, घरवालों ने देखा तो आधी रात में पढ़वा दिया निकाह

संभल में शादी से पहले होने वाली बीवी से मिलने पहुंचा युवक, घरवालों ने देखा तो आधी रात में पढ़वा दिया निकाह

Google Image | Symbolic Image

Sambhal News : संभल में एक मंगेतर को अपनी होने वाली बीवी से रात में मिलना भारी पड़ गया। दोनों को साथ देखकर परिवार वालों ने रात में ही उन दोनों का निकाह कर दिया।

क्या है पूरा मामला 
असमोली के गांव महमूदनगर निवासी युवती से मिलने उसका मंगेतर मंगलवार की शाम को पहुंच गया। बाइक पर बैठाकर जाने लगा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पंचायत हुई और मंगलवार की रात ही दोनों का निकाह कर दिया गया। रात में ही युवती विदा होकर अमरोहा के सादात स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई।

रात में ही निकाह पढ़वाकर भेजा ससुराल 
महमूदनगर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की सगाई चार महीने पहले अमरोहा के नौगावां सादात निवासी युवक से तय की थी। निकाह की तारीख अभी तय नहीं थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली और देर रात काजी बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया और रात में ही दुल्हन विदा कर दी गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.