सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम का पत्थरबाजी और आगजनी से युवाओं ने किया जमकर विरोध, 2 घंटे तक रोकी ट्रेन

Uttar Pradesh : सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम का पत्थरबाजी और आगजनी से युवाओं ने किया जमकर विरोध, 2 घंटे तक रोकी ट्रेन

सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम का पत्थरबाजी और आगजनी से युवाओं ने किया जमकर विरोध, 2 घंटे तक रोकी ट्रेन

Google Image | ट्रैन में लगाई आग

Uttar Pradesh : सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्नीपथ स्कीम का जमकर विरोध हो रहा है। अग्निपथ स्कीम को लेकर कई राज्यों में उबाल है। सेना में भर्ती की नई अग्निपथ स्कीम को लेकर जैसे ही ऐलान हुआ उसके बाद से ही विरोध के स्वर तेज होने लगे थे। अब यह विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। बिहार में इस स्कीम को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। बिहार के बाद यह बवाल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों समेत हरियाणा के गुरुग्राम और राजस्थान तक फैल गया। युवा अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। स्कीम के विरोध में कई जगह आगजनी पत्थरबाजी और हिंसा हुई है। रेल मार्ग और सड़क मार्ग को रोका गया है। 

बिहार में हुआ है विरोध प्रदर्शन 
बिहार में अग्निपथ स्कीम का जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के चलते युवाओं ने गरीब रथ और विक्रमशिला-भागलपुर ट्रेन को 2 घंटे तक रोके रखा। प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भी सामना हुआ और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। सुबह 9 बजे बिहार में यह प्रदर्शन शुरू हुआ था और 1 बजे जाकर कहीं शांति हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों का सामना होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने रेल को रोकने के लिए रेल पटरी के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया, रेलवे ट्रैक पर बड़ी-बड़ी लकड़ियां रख दी। पुलिस के बल प्रयोग के बाद ही प्रदर्शनकारी घटनास्थल से हटे। 

हरियाणा पहुंचा विरोध प्रदर्शन 
विरोध प्रदर्शन बिहार से हरियाणा भी पहुंचा। हरियाणा के पलवल में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस पर पथराव किया गया। 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। जली हुई 5 गाड़ियों में 4 सरकारी है और एक प्राइवेट है। यहां पर पुलिस ने काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी दागे। युवाओं ने आक्रोश में आकर डीसी आवास पर जमकर पथराव भी किया था। 

ग्वालियर में ट्रेन के शीशे तोड़े पटरिया उखाड़ने की कोशिश की 
ग्वालियर में बड़ी तादाद में युवा प्रदर्शन करने रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उन्होंने रेलवे ट्रैक को उखाड़ने की कोशिश की और अन्य तोड़फोड़ भी की। यहां पर भिंड-इंदौर-रतलाम इंटरसिटी और बुंदेलखंड-एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की गई। यार्ड में रखी ट्रेनों पर भी पथराव और आगजनी की कोशिश की गई। कई ट्रेनों के शीशे टूटे और अन्य नुकसान भी हुआ। विरोध को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी देखा प्रदर्शन 
उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना फरह इलाके में दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में युवा जुटे और रैपुराजाट गांव के पास जाम लगा दिया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन धीरे धीरे बढ़ता चला गया। जाम के कारण यातायात ठप हो गया। पुलिस ने युवाओं को समझाया जिसके बाद यातायात में कुछ बहाली हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.