हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने वाले यूट्यूबर के पीछे पड़ी मेरठ पुलिस, पेंटर की बेटी का किया अपहरण

बड़ी खबर : हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने वाले यूट्यूबर के पीछे पड़ी मेरठ पुलिस, पेंटर की बेटी का किया अपहरण

हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने वाले यूट्यूबर के पीछे पड़ी मेरठ पुलिस, पेंटर की बेटी का किया अपहरण

Google Image | symbolic image

Meerut News : हिंदू लड़कियों को यूट्यूबर बनाने का झांसा देकर युवक जीशान उनको प्रेमजाल में फंसाता था। जागृति विहार से एक पेंटर की 15 वर्षीय बेटी को अगवा कर जीशान फरार हो गया। मामला दो संगठनों से जुड़ा होने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस जीशान की कुंडली खंगाल रही है। जीशान के फेसबुक अकाउंटर से पुलिस ने काफी वीडियो डाउनलोड की हैं। जिसमें आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस अब जीशान को तलाश रही है। 
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जागृति विहार में रहने वाले पेंटर की 15 वर्षीय बेटी को माधवपुरम में रहने वाला जीशान अगवा कर ले गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस आरोपी की तत्परता से तलाश कर रही है। 

यूट्यूबर बनाने का झांसा
जीशान शातिर युवक है। वह हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर प्रेमजाल में फंसाता है। उसके फेसबुक अकाउंट पड़ताल में सामने आया कि बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियां दोस्त हैं। आरोप है कि जीशान ने माधवपुरम की कई हिंदू लड़कियों को पहले से प्रेमजाल में फंसा रखा था। उसके जरिए जागृति विहार की किशोरी से दोस्ती की है। उसे यूट्यूबर बनाने का झांसा दिया। उसके साथ अपनी एक वीडियो बनाकर 7 मई को फेसबुक पर अपलोड कर दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.