मिनटों में हो जाएगी मर्यादा पुरुषोत्तम की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी के हाथों होगा अनुष्ठान

वाराणसी से बड़ी खबर :  मिनटों में हो जाएगी मर्यादा पुरुषोत्तम की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी के हाथों होगा अनुष्ठान

 मिनटों में हो जाएगी मर्यादा पुरुषोत्तम की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी के हाथों होगा अनुष्ठान

Tricity Today | पीएम मोदी के हाथों होगा अनुष्ठान

वाराणसी न्यूज। शतकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मकर संक्रांति के बाद 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। इस आयोजन के लिए 16 जनवरी से ही अयोध्या उत्सव और वैदिक कर्मकांड किए जाएंगे। काशी मंगला गौरी के निवासी आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की देखरेख में यह अनुष्ठान संपन्न होगा। आचार्य ने बताया कि सिर्फ 84 सेकेंड में ही प्राण-प्रतिष्ठा हो जाएगी।

अभिजीत मुहूर्त में होगी प्राण-प्रतिष्ठा
आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बताया कि रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तमाम ज्योतिष गणना के बाद अतिसूक्ष्म मुहूर्त निकाला गया है। इसका नाम अभिजीत मुहूर्त है। केवल 84 सेकेंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। भगवान राम का जब राज्याभिषेक हुआ था, उस समयाकाल के ग्रह-नक्षत्रों की गणना को भी देखा गया है। बहुत कुछ गणना का मिलान किया गया है। यह ग्रहीय गणना देश की सुख समृद्धि को आगे बढ़ाएगी।

भगवान राम को अर्पित होगा कमल पुष्प
पहले दिन 16 जनवरी को कलश यात्रा संग प्रभु श्रीराम नगर भ्रमण करेंगे। मूर्ति निर्माण और हवन होगा। गणेश पूजन और मातृका पूजन होगा। 150 विद्वान पूरे अनुष्ठान में शामिल होंगे। काशी से करीब दो दर्जन विद्वान अयोध्या जाएंगे। भगवान राम को कमल पुष्प काफी प्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमल पुष्प प्रभु को अर्पित करेंगे।

कहां से आए थे आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के पूर्वज
आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार लगभग 400 वर्षों पहले काशी आया था। उन्होंने बताया, ये भी जाता है कि शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी लक्ष्मीकांत दीक्षित के पूर्वजों ने ही कराया था। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने राजस्थान, मेरठ और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर समेत कई अन्य स्थानों पर बड़े अनुष्ठानों को सम्पन्न कराया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.