यमुना सिटी में बनेंगे 10 अभोदय विद्यालय, ग्रामीणों को पड़ोस में मिलेगी हाईटेक शिक्षा

बदलता जेवर : यमुना सिटी में बनेंगे 10 अभोदय विद्यालय, ग्रामीणों को पड़ोस में मिलेगी हाईटेक शिक्षा

यमुना सिटी में बनेंगे 10 अभोदय विद्यालय, ग्रामीणों को पड़ोस में मिलेगी हाईटेक शिक्षा

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida/Yamuna City : यमुना सिटी के आवासीय सेक्टर 18 और 20 में बसने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को अपने बच्चों को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाने के लिए बिछूड़ना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा यमुना सिटी एरिया के गांवों में रहने वाले लोगों को भी अपने बच्चों को कक्षा एक से लेकर 12 तक पढ़ाई कराने के लिए गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। यमुना अथॉरिटी ने पहले चरण में एरिया के 10 गांवों में अभोदय विद्यालय बनाने की योजना बनाई है। 

पहले चरण में इन 5 गांवों में बनेंगे विद्यायल
दरअसल, डीजी बैसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ यमुना अथॉरिटी में अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसी तरह के अभोदय विद्यालय गौरखपुर में भी बनाए जाने हैं। सबसे पहले यमुना अथॉरिटी ने यमुना सिटी एरिया के पांच गांवों में अभोदय विद्यायल बनाने के लिए गांवों को चिन्हित कर लिया है। सबसे पहले यह विद्यालय तिरथली, सबोता, मुस्तफाबाद, झूप्पा, जेवर खादर और चॉचली में बनाए जाएंगे। 

कितना खर्चा आएगा
मिली जानकारी के अनुसार सभी अभोदय विद्यायल के निर्माण पर 68 लाख 75 हजार रुपए खर्च आने का अनुमान है। अभोदय विद्यायलों को भूकंपरोधी बनाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में स्मार्ट क्लास बनेगी। तीन हजार वर्ग मीटर एरिया में स्कूल बनाया जाएगा। साइकल स्टेड से लेकर स्मार्ट क्लास रूम समेत तमाम प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधा होगी। जल्दी ही इन पांच गांवों में स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.