यूजीआई में निकली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कॉलेज परिसर

ग्रेटर नोएडा : यूजीआई में निकली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कॉलेज परिसर

यूजीआई में निकली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कॉलेज परिसर

Tricity Today | यूजीआई में निकली तिरंगा यात्रा

Greater Noida News : यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार को "हर घर तिरंगा 2022" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूशंस के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता और एकजुटता की भावना पैदा करने के इरादे से आयोजित किया गया। सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ-सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लिया। जिसके बाद कॉलेज परिसर के चारों ओर (भारत माता की जय और वंदेमातरम) और राष्ट्रीय थीम के गीतों के साथ मार्च किया। यूजीआई ग्रुप के चेयरमैन जीजी गुलाटी ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

ये लोग रहे उपस्थित 
यूसीईआर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल यादव, यूसीई निदेशक प्रो.(डॉ.) ए. संजीवन राव, यूसीईआर फार्मेसी डॉ.संजय यादव, यूजीआई के संजय सिंह, यूसीईआर के दया शंकर श्रीवास्तव, लवकेश मिश्रा, अविनाश यादव, सरोज कुमार, शरद, यूसीई के दीपक सिंह भदौरिया, प्रमोद कुमार शर्मा, दिलीप कुमार, मानसी सक्सेना, आशु गुप्ता और अन्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.