यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस आगे चल रही गाड़ी में घुसी, कंडक्टर की मौत और आधा दर्जन लोग घायल

Greater Noida BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस आगे चल रही गाड़ी में घुसी, कंडक्टर की मौत और आधा दर्जन लोग घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस आगे चल रही गाड़ी में घुसी, कंडक्टर की मौत और आधा दर्जन लोग घायल

Tricity Today | Noida

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई है और बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस घटना में घायल लोगों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, बस कंडक्टर की इस हादसे में मौत हो गई।

शनिवार दोपहर के समय हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना प्रभारी राधा रमन सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर के समय यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रही एक गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। 

इलाज के दौरान कंडक्टर के तोड़ा दम
घटना की जानकारी पुलिस टीम और एक्सप्रेसवे राहत दल को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को गंभीर हालत में नजदीक अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बस कंडक्टर की मौत हो गई। इस घटना में बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.