किराए पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अब कोरोना की मिलेगी दवा, इस प्राधिकरण ने की शुरुआत

कोरोना से जंग : किराए पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अब कोरोना की मिलेगी दवा, इस प्राधिकरण ने की शुरुआत

किराए पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अब कोरोना की मिलेगी दवा, इस प्राधिकरण ने की शुरुआत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) अपने दायरे के गांवों में कोरोना को हराने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह स्वयं हर मुहिम की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अफसरों को स्पष्ट आदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। इसी सिलसिले में यमुना प्राधिकरण ने होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए शुरू की गई ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग की व्यवस्था को और दुरुस्त किया है। अब इस सेंटर पर कोरोना की दवा भी दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने अपने सेंटर पर यह सुविधा शुरू कर दी है।

लोगों को राहत मिलेगी
होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा सुगमता से मिल सके, इसके लिए सेंटर शुरू किए गए हैं। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 के साइट ऑफिस में यह सुविधा शुरू की है। यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने के साथ ही किराए पर भी मिलते हैं। जरूरतमंद लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अब इस सेंटर पर एक और सहूलियत दी जा रही है। यहां पर कोरोना मरीजों को दवा भी दी जाने लगी है। डॉक्टर के पर्चे के आधार पर यह दवा दी जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जल्द दवाएं मिल सके और वह उपचार करके ठीक हो सके।

सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने दी जानकारी
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 में लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सेंटर बनाया गया है। यहां पर लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा यहां पर कोरोना की दवा भी दी जा रही है। डॉक्टर के पर्चे के आधार पर यह दवा मुहैया कराई जा रही है। हमारा मकसद कोरोना को हराना है। इसके लिए जरूरी है कि इस महामारी को ग्रामीणांचल में बढ़ने से रोका जाए। साथ ही लोगों को एक सेंटर पर सारी सहूलियत मिल सके। 

तीनों प्राधिकरण मैदान में
आपकों बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हर स्तर से सहयोग दे रहे हैं। पिछले हफ्ते तक जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही थी। लेकिन अब इसमें काफी हद तक सुधार हुआ है। कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में भी सुविधाएं मिलने लगी हैं। ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण शहर के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर किराए पर दे रहे हैं। इससे निवासियों को बड़ी राहत मिल रही है। 

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.