यमुना एक्सप्रेसवे पर कल से शुरू होगा फास्टैग, ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर होगा बड़ा फैसला

BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेसवे पर कल से शुरू होगा फास्टैग, ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर होगा बड़ा फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर कल से शुरू होगा फास्टैग, ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर होगा बड़ा फैसला

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर कल से शुरू होगा फास्टैग

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार से फास्टैग (Fastag) की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए आज सोमवार से फास्टैग का ट्रायल किया जा रहा है। मिली रिपोर्ट के आधार पर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर दोनों तरफ दो-दो लेन में यह सुविधा शुरू होगी। इसके बाद से वाहन चालक टोल टैक्स का भुगतान फास्टैग के जरिए कर सकेंगे। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। टोल प्लाजा पर लगने वाले समय की भी बचत होगी। टोल पर लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी काफी हद तक नियंत्रण हो जाएगा। 

दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (Yamuna Expressway Authority) की तरफ से जून के पहले हफ्ते में ही फास्टैग शुरू करने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन इसमें अनेकानेक वजहसों से देरी हुई है। अब प्राधिकरण ने फास्टैग का संचालन करने वाली कंपनी के साथ मिलकर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके मुताबिक 15 जून को एक्सप्रेसवे पर जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर फास्टैग का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल की रिपोर्ट के आधार पर यमुना एक्सप्रेसवे पर इसे लागू करने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

बताते चलें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा और आगरा के बीच 3 टोल प्लाजा हैं। ये जेवर, मथुरा और आगरा में स्थित हैं। फिलहाल यहां कैश भुगतान करना पड़ता है। फास्टैग सुविधा शुरू हो जाने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन चालकों को भारी राहत मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे से होकर रोजाना यूपी-बिहार के लिए हजारों वाहन निकलते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.