जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी करेगा हाई पावर ग्रुप, यह लोग ग्रुप में शामिल होंगे

BIG NEWS : जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी करेगा हाई पावर ग्रुप, यह लोग ग्रुप में शामिल होंगे

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी करेगा हाई पावर ग्रुप, यह लोग ग्रुप में शामिल होंगे

Tricity Today | Jewar Airport Logo

जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) परियोजना की निगरानी के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (Project Monitoring Group) बनाया जाएगा। शासन ने इस ग्रुप को बनाने की जिम्मेदारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपी है। इस ग्रुप में विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। यह ग्रुप जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर संचालन तक की निगरानी करेगा, ताकि यह काम समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जा सके।

जेवर एयरपोर्ट को समय पर पूरा करने के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। इस काम में नियाल की टीम भी पूरी तरह लगी हुई है। अब इस परियोजना की गुणवत्ता को बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव नियाल ने शासन को भेजा था। शासन ने इस ग्रुप को बनाने की जिम्मेदारी नियाल के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह को दी है। इस ग्रुप में 6 तकनीकी विशेषज्ञ शामिल किए जाएंगे। इनकी सेवाओं लेने के लिए किसी एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी के विशेषज्ञ इस परियोजना की निगरानी करेंगे।

रोजाना की रिपोर्ट देगा ग्रुप
अधिकारियों के मुताबिक यह ग्रुप परियोजना में निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर उसके संचालन तक कामकाज देखेगा। यह ग्रुप हर छोटी-बड़ी बातों पर अपनी नजर रखेगा। यह ग्रुप रोजाना की अपडेट देगा। इसकी रिपोर्ट नियाल को देगा। इस ग्रुप में शामिल टीम का वेतन नियाल को ही देना पड़ेगा। 

इसी हफ्ते हो जाएगा कंपनी का चयन
पीएमजी के लिए नियाल ने एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियाल ने पीडब्ल्यूसी, केपीएमजी, अर्नेस्ट एंड यंग और डिलाइट कंपनी के प्रतिनिधियों से प्रेजेंटेशन लिया है। प्रेजेंटेशन के बाद इनकी क्षमताओं का आकलन किया जा रहा है। इन्हीं कंपनियों में से एक का चयन पीएमजी के लिए कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी हफ्ते कंपनी का चयन हो जाएगा।  

मास्टर प्लान पर लगी रक्षा मंत्रालय की मुहर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मास्टर प्लान पर रक्षा मंत्रालय की मुहर लग चुकी है। अभी डीजीसीए की मुहर का इंतजार है। उम्मीद है कि यह काम भी इसी हफ्ते हो जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के मास्टर प्लान को विकासकर्ता कंपनी ने नियाल को दिया था। नियाल ने प्रदेश सरकार को और प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को मास्टर प्लान भेज दिया था। केंद्र सरकार मास्टर प्लान के तकनीकी पहलुओं की जांच करके उसको पास करेगी। नियाल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मास्टर प्लान को रक्षा मंत्रालय ने पास कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने मास्टर प्लान को बेहतर बताया है। अभी कई और विभागों से एनओसी का इंतजार है। डीजीसीए भी मास्टर प्लान को पास करेगी। सभी विभागों की एनओसी के बाद केंद्र सरकार मास्टर प्लान को प्रदेश सरकार को भेज देगी। मास्टर प्लान आने के बाद इस नियाल बोर्ड में रखा जाएगा। अधिकारियों की उम्मीद है कि इसी हफ्ते मास्टर प्लान पर केंद्र सरकार की मुहर लग जाएगी।
 

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप बनाया जाएगा। शासन ने यह जिम्मेदारी नियाल को दी है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ.अरुण वीर सिंह, सीईओ नियाल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.