जेवर की बेटियों ने विदेश में लहराया भारत का झंडा, धीरेन्द्र सिंह ने बढ़ाया हौसला

गर्व की बात : जेवर की बेटियों ने विदेश में लहराया भारत का झंडा, धीरेन्द्र सिंह ने बढ़ाया हौसला

जेवर की बेटियों ने विदेश में लहराया भारत का झंडा, धीरेन्द्र सिंह ने बढ़ाया हौसला

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह ने बढ़ाया हौसला

Jewar News : जेवर विधानसभा में स्थित गांव की दो बेटियों ने नेपाल में भारत का झंडा लहराया है। एक प्रतियोगिता के दौरान नीरू सिंह और शिवानी सिंह ने नेपाल में अपने जलवे दिखाए। दोनों नेपाल से मेडल जीतकर जेवर की पावन भूमि पर आई है। यह गौतमबुद्ध नगर के लिए काफी गर्व की बात है। 

किसान की बेटी ने लहराया परचम
जेवर में स्थित मोहबलीपुर गांव के रहने वाले किसान महेश कुमार की बेटी नीरू सिंह ने विदेश में अपनी प्रतिभा दिखाई है। नीरू सिंह ने नेपाल में आयोजित हुई एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। नेपाल में हुई चैंपियनशिप की रनिंग प्रतियोगिता में नीरू सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।

शिवानी सिंह ने जीता गोल्ड मैडल
दूसरी ओर बुलंदशहर में स्थित हसनपुर गांव के रहने वाले नीरज सिंह की बेटी शिवानी सिंह ने भी नेपाल में आयोजित हुई एक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। शिवानी सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में भारत का झंडा नेपाल में लहराया। दोनों जेवर की बेटी है। इस मौके पर जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने दोनों बेटियों का उत्सव बढ़ाया है।

धीरेंद्र सिंह ने बढ़ाया हौसला
इस मौके पर ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जेवर का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है। जेवर काफी तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है और मैं चाहता हूं कि इसी तरीके से हमारी जेवर विधानसभा और इस विधानसभा में रहने वाले लोग देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करें।  धीरेंद्र सिंह ने जहांगीरपुर स्थित इंटर कॉलेज में जाकर नीरू सिंह और शिवानी सिंह के हौसले की तारीफ की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.