धीरेंद्र सिंह ने एक करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ कराया, बोले- ‘हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है सरकार’

अच्छी खबरः धीरेंद्र सिंह ने एक करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ कराया, बोले- ‘हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है सरकार’

धीरेंद्र सिंह ने एक करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ कराया, बोले- ‘हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है सरकार’

Tricity Today | शुभारंभ करती महिलाएं

गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्र विकास के नित नए प्रतिमान हासिल कर रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान क्षेत्र के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प कर दिया गया है। 

साथ ही इलाके के गांवों को अत्याधुनिक बनाने की मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार को विधायक ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ कराया। साथ ही धीरेंद्र सिंह ने आज ग्राम नीमका व ख्वाजपुर का दौरा किया। जन-चौपाल में ग्रामवासियों की समस्याएं जानीं। धीरेंद्र सिंह ने ग्राम नीमका में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के माध्यम से 1 करोड़ 8 लाख रूपए के विकास कार्यों का शुभारंभ महिलाओं से कराया। गांव ख्वाजपुर में चौधरी समयवीर फौजी ने भी 75 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाली 18 गलियों का शुभारंभ किया।

भाजपा विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। संपूर्ण विधानसभा में सबका साथ-सबका विकास के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।’’ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.