नोएडा पुलिस ने छात्रों को किया उनके अधिकार के प्रति जागरूक, दी बड़ी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान : नोएडा पुलिस ने छात्रों को किया उनके अधिकार के प्रति जागरूक, दी बड़ी जानकारी

नोएडा पुलिस ने छात्रों को किया उनके अधिकार के प्रति जागरूक, दी बड़ी जानकारी

Tricity Today | नोएडा पुलिस ने छात्रों को किया उनके अधिकार के प्रति जागरूक

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया है। इस मौके पर बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने महिलाओं और बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराधों के बारे में बताया और अपराधियों से अपनी आत्मरक्षा किस प्रकार की जाएए इस संबंध में जागरूक किया। छात्राओं को महिला और बाल अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए साइबर अपराधों के बारे मे भी विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयं के बचाव के तरीके भी बताए और पुलिस के साथ सहयोग करने और अपराधी को दंडित कराने तक की प्रक्रिया भी समझाई है। 

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानचार्य ममता शर्मा ने भी छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा कि छात्राओं को घर से विद्यालय और विद्यालय से घर पहुंचने तक रास्ते में यदि उनके साथ कोई भी घटना अथवा किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा कोई भी हरकत की जाती है, तो छात्राएं उससे अपने परिजनों विद्यालय में टीचर्स और पुलिस को बताएं। ताकि आपकी सुरक्षा व्यवस्था बन सकें। 

ममता शर्मा ने छात्रों से किसी भी गलत प्रवृत्ति से दूर रहने रहने को कहते हुए सिर्फ शिक्षा और संस्कारों को ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के तौर तरीके भी बताए। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे "मिशन शक्ति अभियान" के तर्ज पर हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने पर ज्यादा जोर दिया है। छात्राओं से आत्मविश्वास मजबूत बनाने पर बल दिया गया। जिससे वह स्वयं प्रताडित होने से बचे, और अपने आसपास में रहने वाली महिलाओं को भी प्रताडित होने से बचा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.