यमुना सिटी से मथुरा-वृंदावन तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन हाईक्लास सुविधाओं से होगा लैस

खास खबर : यमुना सिटी से मथुरा-वृंदावन तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन हाईक्लास सुविधाओं से होगा लैस

यमुना सिटी से मथुरा-वृंदावन तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन हाईक्लास सुविधाओं से होगा लैस

Google Image | Symbolic Photo

Yamuna City/Greater Noida : वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। बृज विकास परिषद के तहत यमुना अथॉरिटी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगी। यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में करीब 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह एक्सप्रेसवे 100 मीटर चौड़ा और 6 लेन का होगा। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर तक मात्र 10 मिनट में दूरी तय कर लेंगे। करीब 7 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ कमर्शियल एक्टिविटी होगी। श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान के लिए होटल-ढ़ाबे बनाए जाएंगे।

500 हेक्टेयर जमीन पर बनेगी पार्किंग 
यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे के लास्ट पॉइंट पर 500 हेक्टेयर जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को खड़ा करने में आसानी होगी। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरीके से टोल फ्री होगा। वृंदावन हेरिटेज कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन सुविधाओं से लैस होगा एक्सप्रेसवे
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया हेरिटेज सिटी बसाने का फैसला यमुना प्राधिकरण ने करीब 2 साल पहले लिया था। राया हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। छह लेन का यह एक्सप्रेसवे 100 मीटर चौड़ा होगा। इसकी डीपीआर में नेचुरोपैथी सेंटर, योगा केंद्र, ध्यान और दर्शन केंद्र, हाट और स्थानीय कला को प्रदर्शित करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.