एक आगरा सिकन्दर लोदी ने बनवाया, दूसरा बसाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए क्या होंगी नए शहर की खूबियां

बड़ी खबर : एक आगरा सिकन्दर लोदी ने बनवाया, दूसरा बसाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए क्या होंगी नए शहर की खूबियां

एक आगरा सिकन्दर लोदी ने बनवाया, दूसरा बसाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए क्या होंगी नए शहर की खूबियां

Tricity Today | PM Narendra Modi

Yamuna City : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का शिलान्यास होने के बाद यमुना सिटी (Yamuna City) का विकास काफी तेजी से होने लगा है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के किनारे टप्पल और राया के बाद नया आगरा शहर बसाया जाएगा। इसको लेकर यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने तेजी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण इलाके में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) भी बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी बड़ी घोषणा
25 नवंबर 2021 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन करते हुए कहा था कि गौतमबुद्ध नगर तेजी के साथ विकास की ऊंचाई को छू रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यमुना प्राधिकरण आगामी समय में तीन नई शहर बसाएगा। जिससे यहां पर करोड़ों मिलियन का रोजगार आएगा। तीन चरण में यमुना प्राधिकरण विकास की योजना ला रहा है। जिसमें टप्पल, राया और नया आगरा बसाया जाएगा।

तीन नए शहर बसेंगे
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नए शहर बनाने की योजना चल रही है। इन शहरों की दौड़ कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद एयर कनेक्टिविटी तो मिल ही जाएगी लेकिन रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर करने की तैयारी हो रही है। यमुना प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे तीन नए शहर स्थापित करेगा। जो टप्पल, राया और आगरा है। 

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नया आगरा बसेगा 
मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे आगरा जिले की सीमा के पास यमुना प्राधिकरण की नया आगरा बनाने की योजना है। आगरा में बसने वाला नया शहर पर्यटन और उद्योग के केंद्र के तौर पर विकसित होगा। आगरा में दोनों गतिविधियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। यमुना प्राधिकरण सबसे पहले इस शहर का मास्टर प्लान बनाएगा। दरअसल, यह इलाका एनसीआर से बाहर है। इसलिए इसका मास्टर प्लान एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से भी पास नहीं कराना पड़ेगा। मास्टर प्लान पर प्रदेश सरकार की मुहर के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण ने आगामी वित्तीय वर्ष में इस नए शहर का मास्टर प्लान बनवाने का लक्ष्य रखा है।

राया और टप्पल में शहर बसाने की चल रही कवायद
यमुना प्राधिकरण अभी टप्पल (अलीगढ़) और राया (मथुरा) में नए शहर बसाने की तैयारी कर रहा है। राया में नया वृंदावन शहर बसाया जाना है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) निकाला हुआ है। इसके लिए आवेदन करने वाली कंपनियां अगले हफ्ते प्रजेंटेशन देंगी। इसके बाद निविदा खोली जाएगी ताकि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने वाली कंपनी का चयन किया जा सके। नये वृंदावन शहर को पर्यटन के हिसाब से बनाया जाएगा। इसके पहले चरण में पर्यटन जोन विकसित किया जाएगा। इसमें रीवर फ्रंट भी विकसित की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाएंगे
यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवाएगा। इसकी संभावनओं को तलाशा जा रहा है। प्राधिकरण का प्रयास है कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाए। एयरपोर्ट के नजदीक क्रिकेट स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय मैच होने में आसानी रहेगी।

निवेश को दी जाएगी प्राथमिकता
यमुना प्राधिकरण आगामी वित्तीय वर्ष में निवेश पर प्राथमिकता देगा। अकेले कोरोना काल में यमुना प्राधिकरण में 7 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी इकाई लगाना चाहती हैं। एयरपोर्ट के साथ इस इलाके की कनेक्टिवटी बहुत बेहतर है। यहां यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे भी गुजरता है। यही कारण है कि उद्यमी यहां पर अपनी इकाई लगाने के लिए इच्छा जता रहे हैं।  

यमुना प्राधिकरण की विकास योजना
  1. पहला चरण : यीडा सिटी, गौतमबुद्ध नगर- 24,739 हेक्टेयर
  2. दूसरा चरण : टप्पल बाजना अलीगढ़- 11,104 हेक्टेयर, राया, मथुरा- 9366 हेक्टेयर
  3. तीसरा चरण : आगरा शहरी केंद्र - 12,000 हेक्टेयर
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे आगरा क्षेत्र में एक नया शहर बसाया जाएगा। पहले इसका मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। अभी राया में बसने वाने नये शहर की डीपीआर बनाने के लिए कंपनी चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कंपनी का चयन हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.