एक अप्रैल से बदल जाएगा सिस्टम

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वालों के लिए खास खबर, एक अप्रैल से बदल जाएगा सिस्टम

एक अप्रैल से बदल जाएगा सिस्टम

Google Image | Yamuna Expressway

  • - यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से लागू होगा फास्टैग
  • - आईडीबीआई बैंक और जेपी इंफ्राटेक के बीच हुआ यमुना प्राधिकरण का करार
  • - नगद भुगतान के लिए अलग होगी लाइन
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वालों के लिए खास खबर है। ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच यात्रा करने वालों को नया सिस्टम फॉलो करना पड़ेगा। दरअसल, एक्सप्रेसवे पर फास्टैग एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को यमुना प्राधिकरण, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक के बीच करार हो गया है। इसके साथ ही नकद शुल्क की लेन भी रहेगी।

दरअसल, निजी हाइवे होने के कारण शुरुआत में जेपी कंपनी ने फास्टैग लागू करने से मना कर दिया था। यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई। बीते 15 फरवरी से इसे लागू करने की तिथि तय की गई, लेकिन तैयारी न होने के कारण उस समय भी नहीं लागू हो सका। सोमवार को फास्टैग एक अप्रैल से लागू करने पर सहमति बन गई। यमुना प्राधिकरण के जीएम केके सिंह और आईडीबीआई बैंक व जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच करार हो गया है। 15 दिनों में फास्टैग सिस्टम तैयार करने और एक अप्रैल से लागू करने की तिथि तय की गई। इसके बाद दोनों तरफ से दो-दो लेन फास्टैग की होगी, जबकि दो-दो लेन नकद शुल्क की होगी। जब सभी वाहनों में फास्टैग लग जाएंगे तब नकद शुल्क की लेन को खत्म कर दिया जाएगा। 

अभी यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें दुपहिया, कार, बस व ट्रक सभी शामिल हैं। फिलहाल नकद टोल लिया जा रहा है। इस वजह से पीक ऑवर में वाहनों की कतार भी लग जाती है। फास्टैग लग जाने से वाहन चालक कम समय में टोल पार कर सकेंगे। जेवर, मथुरा व आगरा पर टोल बूथ बने हैं।

जनवरी 2021 में यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरे वाहन
 
वाहन संख्या
दुपहिया वाहन 52,126
कार/जीप 6,59,937
एलसीवी 71,318
ट्रक/बस 76,822
एमएवी 63,424
स्पेशल व्हीकल 207

 
प्राधिकरण ने लागू करवाया फास्टैग सिस्टम
यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली अप्रैल से फास्टैग के जरिए टोल अदा करना होगा। अभी तक यहां पर केवल नगद भुगतान करके ही टोल देने की सुविधा थी। फास्टैग सुविधा शुरू करने के लिए सोमवार को यमुना प्राधिकरण, बैंक और जेपी इंफ्राटेक के बीच करार हुआ। पहले चरण में तीनों टोल पर दो-दो लेन फास्टैग के लिए आरक्षित की जाएंगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी तक फास्टैग की सुविधा नहीं थी। यहां पर यात्री नगद भुगतान करके टोल पार करते थे। अब इस एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में आईडीबीआई बैंक के उप महाप्रबंधक, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के और प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट ने करार पर दस्तखत किए। 

यह करार फास्टैग सुविधा शुरू करने के लिए किया गया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर 1 अप्रैल से फास्टैग सुविधा शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में यमुना एक्सप्रेस वे के तीनों टोल पर 2-2 लेन फास्टैग के लिए आरक्षित की जाएंगी। जब लोग यहां पर फास्टैग से भुगतान करने के लिए अभ्यस्त वहो जाएंगे तो फिर यहां पर कैश लेन को बंद कर दिया जाएगा। फास्टैग की सुविधा शुरू होने से टोल पर लगने वाली लाइन से निजात मिलने की उम्मीद है। टोल पर लाएगी लाइन लगने की सबसे अधिक दिक्कत वीकेंड पर आती है। आने जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक इजाफा हो जाता है और टोल पर वाहनों की लाइन लग जाती है। अब इस समस्या में से भी समाधान मिल जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.