भाकियू अराजनीतिक की जेवर टोल प्लाजा पर रविवार को महापंचायत होगी, राकेश टिकैत रहेंगे मौजूद

ग्रेटर नोएडा: भाकियू अराजनीतिक की जेवर टोल प्लाजा पर रविवार को महापंचायत होगी, राकेश टिकैत रहेंगे मौजूद

भाकियू अराजनीतिक की जेवर टोल प्लाजा पर रविवार को महापंचायत होगी, राकेश टिकैत रहेंगे मौजूद

Google Image | भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत

  • पदाधिकारियों ने कहा है कि 8 अगस्त को जेवर टोल पर महापंचायत होगी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे
  • इसके बाद 5 सितंबर को वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चे की महापंचायत होनी है
  • भारत सरकार दोनों सदनों में कृषि पर चर्चा करने के लिए तैयार है
Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) रविवार, 8 अगस्त को जेवर टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) पर महापंचायत करेगी। जानकारी के मुताबिक किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर और सटे जिलों के सभी गांव से भारी संख्या में किसानों को एकजुट होकर जेवर पहुंचने के लिए कहा गया है। महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने बैठक की। 

इसकी अध्यक्षता महाराज सिंह व संचालन अनित कसाना ने किया। इस मौके पर मेरठ मंडल प्रभारी ओमपाल मलिक और मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष पवन खटाना मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा है कि 8 अगस्त को जेवर टोल पर महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। इस दौरान किसान आंदोलन और किसान हित के मुद्दों पर रणनीति बनेगी। इसके बाद 5 सितंबर को वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चे की महापंचायत होनी है। 

विपक्ष करे चर्चा
विगत दिनों ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महापंचायत का ऐलान किया गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि सुधार कानूनों पर कहा, भारत सरकार दोनों सदनों में कृषि पर चर्चा करने के लिए तैयार है। अगर प्रतिपक्ष के लोगों के मन में किसानों के लिए थोड़ी भी चिंता है तो प्रतिपक्ष चर्चा क्यों नहीं कर रहा है। विपक्षी पार्टियों के जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर उन्होंने चुटकी कहा।

सबके मोबाइल में है मोदीः राहुल गांधी
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, किसान यूनियन के लोग किसी राजनीतिक दल के लोगों को नहीं बुलाना चाहते हैं। ये तो ऐसी परिस्थिति हो गई कि 'मान न मान, मैं तेरा मेहमान।' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज सभी विपक्षी पार्टियों ने काले कानूनों को हटाने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया। हम संसद में पेगासस की बात करना चाहते हैं। वहां पर वो पेगासस की बात नहीं होने दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी हर हिन्दुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.