टप्पल में चला यमुना अथॉरिटी का बुलडोजर, माफिया के चंगुल से निकाली 100 करोड़ की जमीन

BIG BREAKING : टप्पल में चला यमुना अथॉरिटी का बुलडोजर, माफिया के चंगुल से निकाली 100 करोड़ की जमीन

टप्पल में चला यमुना अथॉरिटी का बुलडोजर, माफिया के चंगुल से निकाली 100 करोड़ की जमीन

Tricity Today | टप्पल में चला यमुना अथॉरिटी का बुलडोजर

Aligarh/Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने अपने अधिसूचित इलाके में शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्यवाही की है। प्राधिकरण का अमला बुलडोजर लेकर अलीगढ़ जिले में टप्पल कस्बे के पास पहुंचा। यहां अधिसूचित इलाके में बनाई गई अवैध कॉलोनियों को ढहाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डरों और कॉलोनाइजर के कब्जे से करीब 10 करोड़ रुपये की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने टप्पल नगर पंचायत को समाप्त कर दिया है। उसका पूरा इलाका यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दोबारा समाहित किया गया है।

क्या है मामला
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे अलीगढ़ जिले के तमाम गांव यमुना अथॉरिटी के अधिसूचित इलाके में हैं। बिल्डरों, भूमाफियाओं और कॉलोनाइजरों ने गठजोड़ करके टप्पल ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करवा दिया। यह फैसला लेने से पहले यमुना अथॉरिटी से जरूरी अनापत्ति नहीं ली गई। दरअसल, टप्पल ग्राम पंचायत का पूरा इलाका यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में है। राज्य सरकार ने यमुना प्राधिकरण को इस इलाके में विकास योजनाएं संचालित करने का अधिकार दिया है। टप्पल नगर पंचायत घोषित होते ही बिल्डरों और कॉलोनाइजरों ने वहां बड़ी-बड़ी कॉलोनी बसानी शुरू कर दीं। नगर पंचायत से नक्शे पास करवाने लगे। 

₹100 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
टप्पल नगर पंचायत के अस्तित्व में आते ही यमुना प्राधिकरण ने शासन में विरोध किया है। पिछले महीने राज्य सरकार ने टप्पल नगर पंचायत को खत्म करने का फैसला लिया। सरकार ने टप्पल को दोबारा ग्राम पंचायत घोषित कर दिया है और उसका पूरा क्षेत्रफल यमुना प्राधिकरण में समाहित किया है। अब प्राधिकरण ने तमाम कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए एक्शन लेना शुरू किया है। शुक्रवार की सुबह यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और अफसरों की टीम टप्पल पहुंची। वहां यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाके में बनाई गई कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम तक अतिक्रमण विरोधी दस्ता काम करेगा। समाचार लिखे जाने तक करीब 100 करोड रुपए की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई जा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.