इन 5 गांवों को जल्दी मिलेगा 64.7% मुआवजा, 16 गांवों के किसानों की याचिकाओं पर...

यमुना अथॉरिटी से खुशखबरी : इन 5 गांवों को जल्दी मिलेगा 64.7% मुआवजा, 16 गांवों के किसानों की याचिकाओं पर...

इन 5 गांवों को जल्दी मिलेगा 64.7% मुआवजा, 16 गांवों के किसानों की याचिकाओं पर...

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : अब यमुना सिटी के रुके विकास को पंख लगेगें। किसानों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं को वापस लेना शुरू कर दिया है। वहीं, हाईकोर्ट में किसानों की याचिकाओं पर लगातार सुनवाई चल रही है। इससे यमुना सिटी के किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। करीब 3-4 साल से यह विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई महत्वकांक्षी परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 64.7% अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज भी नहीं बनाया जा सका है।

इन पांच गांवों में जल्दी मुआवजा बांटेगी अथॉरिटी
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक मोहम्मदपुर गुर्जर, दनकौर, सलारपुर, खेरली भाव और अट्टा फतेहपुर गांवों के किसानों को अतिरिक्त मुआवजा भुगतान करने का रास्ता साफ हो गया है। यमुना सिटी के 16 गांवों के किसानों की ओर से 632 याचिकाएं प्रयागराज हाईकोर्ट में दायर हैं। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव की जमीन सेक्टर-18 में पडती है। इस गांव के किसानों की ओर से हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दायर की हुई थीं। जिसमें से एक रिट को छोड़कर बाकी वापस हो गई हैं। इससे सेक्टर-18 का विकास कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, मोहम्मदपुर गांव के किसानों को जल्दी मुआवजा बांटने का काम शुरू होने वाला है। इसी तरह  गौर यमुना सिटी प्रॉजेक्ट ने अपने हिस्से का अतिरिक्त मुआवजे का पैसा यमुना अथॉरिटी में जमा करा दिया है। इससे दनकौर के किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा।

हाईकोर्ट ने 16 गांवों के किसानों की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की
बाबू बनारसीदास यूनिर्वसिटी ने भी एक्स्ट्रा मुआवजे का पैसा जमा करा दिया है। इससे सलारपुर गांव के किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा। खेरली भाव गांव में चार बिल्डर प्रॉजेक्ट की स्कीम लांच की जा रही है। इसके लिए खेरली भाव के किसानों को एक्स्ट्रा मुआवजा बांटा जाएगा। अट्टा फतेहपुर गांव में मिक्स लैड यूज की स्कीम निकाली जा रही है। इसके लिए भी किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा बांटा जाएगा। इनके अलावा 16 गांवों की याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल हैं। इन सभी पर सुनवाई की जा रही है। इनमें अच्छेजा बुर्जुग, औरंगपुर, अट्टा गूजरान, भट्टा, चांदपुर, दनकौर, धनोरी, डूंगरपुर रीलखा, फतेहपुर अट्टा, गुनपुरा, जगनपुर, करौली, कादरपुर, पचोकरा और पारसौल शामलि हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.