Baghpat News : हरियाणा से भूसा लेकर लौट रहा युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, दिल्ली में तोड़ा दम

बागपत | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | मृतक



Baghpat News : चमरावल निवासी दो युवक हरियाणा के झज्जर से ट्रेक्टर ट्राली मे भूसा लेकर आ रहे थे। झज्जर के समीप ट्रेक्टर ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे रोहतक के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पाचं दिन बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

अनियंत्रित होकर पलटा
चमरावल निवासी रिहान और नईम पाचं दिन पहले हरियाणा के झज्जर में ट्रेक्टर ट्रोले में भूसा लेने गये थे। जब वह भूसा लेकर वापस आ रहे थे तो झज्जर टोल के पास ट्रेक्टर ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें 22 साल का नईम जो भूसा भरे ट्रोले के नीचे दबने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया।

दिल्ली में भर्ती
घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर किया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के आल इंडिया अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी है। मौत का पता चलते ही परिजनों मे कोहराम मच है।

अन्य खबरें