Baghpat News : VVIP ड्यूटी से वापस लौटने के बाद हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

बागपत | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | अमर राणा (File Photo)



Baghpat News : छपरौली थाने में तैनात सिपाही का शव थाना परिसर में बने उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला। शाम के समय हेड कांस्टेबल वीआईपी ड्यूटी कर वापस लौटा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। मृतक सहारनपुर का रहने वाला है।

2006 में यूपी पुलिस में भर्ती
पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल अमर राणा साल 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती छपरौली थाने में चल रही थी। शुक्रवार की सुबह छपरौली थाने में उसके ही क्वार्टर में उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके की विडियोग्राफी कराई। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

पिता भी थे दरोगा
सूचना पर अमर के परिजन छपरौली थाने पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। बताया जा रहा है कि अमर राणा मूल रूप से चौगामा क्षेत्र के भड़ल गांव का ही रहने वाला था। उसके पिता भी यूपी पुलिस में विनोद राणा दरोगा थे। उनकी अधिकतर तैनाती सहारनपुर क्षेत्र में होने के कारण वह परिवार के साथ कई साल पहले गांव से सहारनपुर चले गए थे।

अन्य खबरें