Bagpat News : लूट की घटना का जायजा लेने पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार, व्यापारियों में आक्रोश

बागपत | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | आईजी प्रवीण कुमार



Bagpat News : छपरौली कस्बे के कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन की दुकान में घुसकर हुई लूट के मामले में आईजी मेरठ प्रवीण कुमार छपरौली पहुंचे और उन्होंने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। थाने पर पुलिस अधिकारियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि इस लूट के मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए और लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

व्यापारियों ने बैठक कर खुलासे की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के पदाधिकारियों की एक बैठक अध्यक्ष मनोज गोयल के नेतृत्व में की गई। छपरौली के अंदर जो व्यापारी के साथ में लूटपाट हुई है, सरे बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न है। व्यापारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाए और बागपत नगर के अंदर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

पुलिस गश्त बढ़ाए : व्यापारी
व्यापारियों की मांग है कि पुलिस प्रशासन बाजारों में गस्त बढ़ा दे। बाजारों में शाम के समय पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगाकर सुरक्षा की निगरानी की जाए। इस बैठक में महामंत्री विक्की चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, राजेश खुराना, अरविंद गोयल, उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश चौहान, संगठन मंत्री कमल वशिष्ठ, अमजद खान, ललित कुमार, संजीव अत्री व्यापारी जैन समेत अन्य व्यापारी शामिल हुए।

अन्य खबरें