Baghpat : छत पर बंदर भगाते समय युवक का फिसला पैर, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार 

बागपत | 2 साल पहले | Aman Bhati

Google Image | Symbolic Image



Baghpat : शहर में बंदरों का कहर बढ़ता ही जा रहा है आए दिन बंदरों की कोई ना कोई घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना बागपत के चांदी नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। एक व्यक्ति का बंदर भगाना भारी पड़ गया व्यक्ति का बंदर छत से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बंदरों को भगाने छत पर गया था युवक 
बागपत के रोल में प्रमोद(32) अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह बंदरों का एक झुंड घर के छत पर आ गया। प्रमोद बंदरों को भगाने के लिए छत पर गया था। बंदरों को भगाते समय में प्रमोद का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रमोद के नीचे गिरते ही परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

घायल अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती 
ग्रामीणों की मदद से प्रमोद को घायल अवस्था में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसके मौत हो गई। प्रमोद की मौत से परिजनों में गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। वह रोजाना कुछ ना कुछ नुकसान करते रहते हैं।

अन्य खबरें